Gold Silver Prices : सोना चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा 22 और 24 कैरेट सोने के भाव 

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के मुताबिक भारतीय मार्केट में आज सोना चांदी के रेट ( Gold Silver Price ) में भारी गिरावट देखने को मिली है हालांकि सोना चांदी के भाव पर साप्ताहिक रिपोर्ट देखी जाए तो साप्ताहिक रिपोर्ट में सोना चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज भारतीय मार्केट में 10 ग्राम सोने की कीमतों में करीब 68 रूपए की गिरावट देखने को मिली है। चलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताते हैं कि आज के ताजा सोना चांदी के भाव ( Gold Silver Price ) क्या चल रहे हैं। 

क्या चल रहे हैं आज सोना चांदी के भाव 

भारतीय बाजारों में आज के ताजा सोना चांदी की कीमतों पर नजर डाली जाए तो आज भारतीय मार्केट में इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोना चांदी भाव ( Gold Silver Price ) में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मार्केट में आज 999 प्योरिटी वाले 24 कैरेट सोने के भाव 77,490 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं वहीं 24 कैरेट सोने के भाव कल 77,550 रूपए प्रति 10 ग्राम पर थे। वहीं 916 प्योरिटी वाले 22 कैरेट सोने के भाव आज 71,040 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। चांदी के भाव देखे जाए तो आज चांदी के भाव 94660 रूपए प्रति किलोग्राम दर्ज किए गए हैं। 

क्या आने वाले समय में बढ़ेंगे सोना चांदी के भाव?

भारतीय बाजारों में रोजाना सोना चांदी भाव ( Gold Silver Price ) में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहता है वही वर्तमान के सोना चांदी भाव को देखा जाए तो वर्तमान में लगातार सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। एक्सपर्ट की मानें तो एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय मार्केट में फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है जिसके चलते बाजारों में सोना चांदी खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट और फेस्टिवल सीजन के चलते भाव में हल्का उछाल देखने को मिल सकता है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन ( IBJA ) पर विजिट कर सकते हैं।

like to read :Anganwadi Bharti 2024 | आंगनवाड़ी में 10000 पदों पर भर्तियां

Leave a Comment